छत्तीसगढ़राजनीति

मृत अवस्था में मिला लापता व्यक्ति, बंद पड़े खदान के पंखाघर में मिला शव…. बांकी मोंगरा के…..देखे पूरी खबर…..।

रिपोर्टर : साबीर अंसारी

बांकी मोंगरा -(आई.बी.एन 24 न्यूज)- थाना बांकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत बांकी 2 नंबर बस्ती में निवास करने वाले गोपी राम यादव पिता संत राम यादव जो बीते दिनांक 19 अगस्त 2024 की शाम से अपने घर से निकला था जो वापस नहीं आया था, परिजनों द्वारा उन्हें ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था, इसी बीच आज खबर मिली कि बंद पड़े 2 नंबर अंडर ग्राउंड खदान के पंखाघर के मुहाने पर में एक व्यक्ति का शव होने की शंका है, जिसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, सूचना पर एसईसीएल की टीम व बांकी पुलिस मौके पर पहुंची ।

घटनास्थल पर पहुंचे जनों द्वारा जानकारी मिली की एक तरफ बाँकी मोंगरा के 2 नंबर माइंस के बंद पड़े पंखाघर के मुहाने में टॉर्च देखा गया और बंद पड़े सुरंग की दीवार टूटी हुई दिखी और हाल ही में गोपीराम की लापता होने की खबर सोसल मीडिया के जरिए फैली है इस जगह को देखकर एक बड़ी घटना होने की आशंका जताई गई और लोगों द्वारा इसकी सूचना तत्काल बाकी मोगरा पुलिस एवं एसईसीएल प्रबंधन को दी गई जिसके बाद बाकी मोगरा पुलिस टीम एवं एसईसीएल प्रबंधन घटनास्थल पहुंचे और एसईसीए से दो लोगों को ऑक्सीजन मास्क लगाकर बंद पड़े सुरंग के अंदर चेक करने भेजा गया जिससे यह पता चला कि अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसके बाद एसईसीएल प्रबंधन द्वारा 5 लोगो का रेस्क्यू टीम बुलाकर पंखाघर के मुहाने से सुरंग के नीचे भेजा गया जहां से मृतक के शव को बाहर निकाला गया और बाहर निकालने के बाद शव की पहचान मृतक गोपी राम यादव के रूप में हुई फिलहाल पुलिस मृतक गोपी राम यादव के शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है, और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!