क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

मारवाड़ी युवा मंच कटघोरा ने राष्ट्रीय डाक्टर्स डे पर डाक्टरों का किया  सम्मान।

कोरबा/कटघोरा (आई.बी.एन -24) समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था मारवाड़ी युवा मंच कटघोरा एवं नवचेतना शाखा के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटघोरा में राष्ट्रीय डाक्टर्स दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में डॉक्टर ऑफ साइंस के नाम से प्रख्यात वरिष्ठ चिकित्सक व स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बिधान चंद्र रॉय जी की जयंती एवं पुण्य स्मृति पर मनाये जाने वाले राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मारवाड़ी युवा मंच कटघोरा के संस्थापक अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग ने सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित समस्त डाक्टरों को आज के दिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की और मंच के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए आज के दिन की विशेषता के विषय में उपस्थित जनों को संबोधित किया डाक्टरों ने भी अपनी ओर से मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राष्ट्रीय डाक्टर्स डे को यादगार बनाने के लिए केक काटकर शुभकामनाएं प्रेषित की गई साथ ही उपस्थित सभी डाक्टरों का सम्मान करते हुए हरियाली का संदेश देते हुए और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी डाक्टरों को एक एक पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजना तिर्की, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बी एल रात्रे जो कि आज ही सेवा निवृत्त हुए हैं, डॉ रुद्रपाल सिंह, डॉ हिमांशु खुटियां, डॉ एस भगत, डॉ श्वेता सोनी, डॉ प्रियंका गुप्ता, डॉ राजकुमार यादव, डॉ सपना खैरवार, डॉ राजदीप उइके, डॉ ज्योति रात्रे, डॉ राकेश कंवर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ और मारवाड़ी युवा मंच के संरक्षक अजय गर्ग, संरक्षक नवीन गोयल, प्रांतीय संयोजक पीयूष अग्रवाल, अध्यक्ष अंकुश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विपिन मित्तल, सचिव संजय मित्तल,रवि गर्ग तथा नवचेतना शाखा की ओर से संरक्षक श्रीमती रेखा बंसल, अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बंसल, सचिव श्रीमती प्रियंका बंसल (सुदामा) सहित सभी सदस्यगण एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!