छत्तीसगढ़राजनीति

मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा 627 वां कबीर प्राकट्य दिवस पर किया भोजन एवं खीर-पुड़ी का वितरण।

पाली (आई.बी.एन -24) पाली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पोटापानी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीर प्राकट्य दिवस के अवसर पर सामाजिक बंधुओ द्वारा भोजन एवं खीर-पुरी का वितरण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कबीर साहेब के चित्र पर दीप एवं पुष्प अर्पित कर किया। ततपश्चात अलग-अलग स्थान से आए संत महंतों का स्वागत किया उसके पश्चात चौका आरती भजन कीर्तन प्रारंभ हुआ सभी ने अपने-अपने टोली के साथ मिलकर भजन कीर्तन किया।

कार्यक्रम के अंत में आरती के पश्चात महंत देवान द्वारा प्रसाद वितरण किया गया फिर खीर पुरी एवं भोजन वितरण किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिरन दास,पदुम दास, शीतल दास, छत्तर दास,चरण दास,अर्जुन दास,कंवल दास, मनोहर दास, प्रितेश दास, महेश्वर दास, विकास दास, मनहरण दास,व आमीन माताएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। साथ ही साथ गांव के जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!