क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिस्वास्थय

इंडियन पब्लिक स्कूल में मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी।

 

पाली (आई.बी.एन -24) इंडियन पब्लिक स्कूल पाली, में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर राकेश मिश्रा , स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र पधान, वाइस प्रिंसिपल विनोद शर्मा और सभी शिक्षक शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर श्री राकेश मिश्रा जी ने अपने कर कमलों से द्वीप प्रज्वलन करके किया । स्कूल के बहुत सारे बच्चे राधा कृष्ण बनकर आए थे

स्कूल में बच्चों ने मटका डेकोरेशन , बांसुरी डेकोरेशन ,और मटका फोड़ों प्रतियोगिता में बड़े उमंग उत्साह के साथ भाग लिया । अंत में बच्चों के द्वारा नृत्य का कार्यक्रम रखा गया था । इसमें सभी बच्चे उमंग उत्साह के साथ भाग लिए । बच्चों के साथ में स्कूल के शिक्षक भी उनका बखूबी साथ दिया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!