क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा/पाली :  बसीबार सरपंच पर 2 लाख के नाली घोटाले का आरोप, PDS गोदाम और राशन में कटौती पर घिरी।

ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में जांच रिपोर्ट तलब।

पाली/कोरबा (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत बसीबार में सरकारी राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने 1 जून को एसडीएम पाली को ज्ञापन सौंपकर सरपंच कंचन बाई और उनके पति सुरभवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल में 1.20 लाख रुपये से जिस नाली की नींव खुदाई हो चुकी थी, उसी नाली के निर्माण के नाम पर वर्तमान सरपंच ने 15वें वित्त मद से 2 लाख रुपये फिर से स्वीकृत कराकर राशि आहरण कर ली। इतना ही नहीं, पीडीएस भवन निर्माण के लिए लाई गई सरकारी ईंट को भी उसी नाली निर्माण में उपयोग कर लिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन के नियमानुसार सरपंच पति का पंचायत में कोई अधिकार नहीं है, इसके बावजूद सुरभवन सिंह द्वारा अवैध रूप से पीडीएस गोदाम का संचालन किया जा रहा है। साथ ही हर राशन कार्ड पर एक-एक किलो चावल की कटौती करने का भी आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सरपंच पति द्वारा निर्वाचित पंचों को दरकिनार कर सचिव पर दबाव बनाकर प्रस्ताव पारित कराए जाते हैं और पूर्व में भी फर्जी प्रस्ताव बनाकर निर्माण कार्यों की राशि का आहरण किया गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक सरपंच और सचिव के वित्तीय अधिकार तत्काल सीज किए जाएं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पाली ने जनपद सीईओ से सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों से रिकवरी के साथ एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 29 मई को ही सरपंच संघ ने पाली विकासखंड में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ज्ञापन सौंपा था। अब पंचायत में निर्माण कार्यों में भी फर्जीवाड़े के आरोप सामने आने से प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!