क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा – राजेश यादव।

कटघोरा। (आई.बी.एन -24) भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव ने कटघोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग द्वारा अटल परिसर की भूमि एवं सीमा की सुरक्षा को लेकर उठाए गए मुद्दे का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से जुड़े किसी भी परिसर, स्मारक अथवा सम्मान का अपमान भाजपा कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

राजेश यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेशवासियों के सपनों को साकार किया था। इसलिए उनके नाम से जुड़े अटल परिसर की भूमि, गरिमा और अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अथवा निर्माण कार्य स्वीकार्य नहीं है। यदि नगर पालिका द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाना है, तो वह अटल परिसर की मूल सीमा को पूर्णतः सुरक्षित रखते हुए ही किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने जनता की भावनाओं के अनुरूप जो मांग उठाई है, वह पूरी तरह न्यायोचित एवं जनहित में है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस विषय पर उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

*राजेश यादव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लें तथा अटल परिसर की मूल सीमा को पूर्णतः सुरक्षित रखते हुए ही निर्माण कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि जनभावनाओं की अनदेखी की गई और छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सम्मान से जुड़े इस विषय की उपेक्षा की गई, तो भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ऐसे किसी भी आंदोलन से उत्पन्न होने वाली स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका प्रशासन की होगी।*

राजेश यादव ने कहा कि भाजपा अटल जी के सम्मान, जनभावनाओं और छत्तीसगढ़ की अस्मिता से जुड़े किसी भी विषय पर कभी समझौता नहीं करेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रदेशभर में लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!