
रायपुर (आई.बी.एन -24)भनपुरी नेशनल हाइवे पर मितानिनो को गाड़ियों सहित पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया है.जिसमें जाम की स्थिति निर्मित हो गई है.
ज्ञात हो कि मितानिनो द्वारा मोदी की गारंटी को लेकर प्रदेशव्यापी शांति पूर्वक आंदोलन रायपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से मितानिन आंदोलन में तीन सूत्री मांग मितानिनो को संविलियन, 50% वृद्धि, ठेका प्रथा बंद इन मांगो को लेकर के जा रहे थे.जिसको रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती किया गया है।
पुलिस प्रशासन आंदोलन को रोकने के लिए अपना प्रभाव दिख रहा है. लेकिन मितानिन भरे बरसात में भीगते हुए कुछ लोग छाता लेकर आंदोलन में अपना सहभागिता निभा रहे हैं. सभी की इच्छाएं थी कि धरना स्थल रायपुर तुता में जाने का था.लेकिन अंबिकापुर बलरामपुर सूरजपुर कोरिया मनेंद्रगढ़ जांजगीर कोरबा बिलासपुर मुंगेली के मितानियों को भानपुरी नेशनल हाईवे पर रोक दिया गया है जबकि बहुत सारे मितानिन रात में ही निकल गए थे. जो रायपुर धरने स्थल पहुंच चुके हैं पुलिस महकमा रायपुर राजधानी से में न पहुंचे ऐसा प्रयास उनका जारी है उधर बस्तर संभाग के मितानिनो को कुरुद में रोका गया है.