क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

ग्राम पंचायत शिवपुर में ग्राम सभा संपन्न, लगभग 15 परिवार PMAY-G के लिए अपात्र घोषित।

कोरबा/पाली (आई.बी.एन -24)। ग्राम पंचायत शिवपुर में मंगलवार को आयोजित ग्राम सभा का सफल आयोजन हुआ। सरपंच, पंच, सचिव, पूर्व सरपंचों, वरिष्ठ नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में विकास योजनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।

योजनाओं की दी गई जानकारी, समस्याओं का मौके पर निराकरण
सभा में ग्रामीणों को पेंशन, राशन, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, महिला सशक्तिकरण सहित शासकीय योजनाओं के लाभ व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, नाली, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनमें से कई का सरपंच व सचिव ने मौके पर ही निराकरण किया। शेष समस्याओं के समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया गया।

PMAY-G पर विशेष चर्चा, 15 परिवार अपात्र घोषित।
ग्राम सभा का मुख्य एजेंडा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) रहा। वर्ष 2026 के निर्धारित मानदंडों के आधार पर पात्र-अपात्र परिवारों की पहचान की गई। सत्यापन के दौरान लगभग 15 ग्रामीण परिवारों को अपात्र घोषित किया गया, क्योंकि उनके पास पहले से पक्का मकान है, परिवार में सरकारी नौकरी है, या पूर्व में केंद्र/राज्य आवास योजना का लाभ ले चुके हैं। इन परिवारों के नाम सूची से पृथक कर दिए गए।

1. निष्कासन मानदंड – इन्हें आवास नहीं मिलेगा:
सचिव ने बताया कि यदि परिवार में पक्का मकान, तीन/चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, ₹50,000 से अधिक KCC लिमिट, सरकारी नौकरी, रजिस्टर्ड व्यवसाय, ₹15,000+ मासिक आय, आयकर/व्यावसायिक कर दाता, 2.5 एकड़+ सिंचित या 5 एकड़+ असिंचित जमीन है, या पहले आवास योजना का लाभ मिल चुका है, तो परिवार अपात्र होगा। कुल 15 निष्कासन मानदंड बताए गए।

2. प्राथमिकता मानदंड – इन्हें पहले मिलेगा आवास:
दिव्यांग सदस्य वाले परिवार, महिला मुखिया, बेघर, 16-59 वर्ष का कोई वयस्क न होने वाले, कोई सहारा न होने वाले, मैला ढोने वाले, PVTG परिवार, बंधुआ मजदूरी से मुक्त, गंभीर बीमारी से ग्रसित, ₹20,000-₹30,000 वार्षिक आय वाले एवं आवास हेतु भूमि उपलब्ध परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। कुल 13 प्राथमिकता मानदंड साझा किए गए।

सचिव ने स्पष्ट किया कि “उपरोक्त मानदंडों के आधार पर ही पात्रता तय होगी। सभी प्रमाण दस्तावेजों से सत्यापित किए जाएंगे। जो निष्कासन सूची में नहीं है और प्राथमिकता सूची में है, उनका नाम सबसे पहले आएगा।”

भूतपूर्व-वर्तमान जनप्रतिनिधियों में दिखा समन्वय।

सभा की विशेषता रही कि वर्तमान पंच-सरपंच के साथ सभी भूतपूर्व सरपंच भी मौजूद रहे। वरिष्ठजनों ने अनुभव साझा कर विकास कार्यों में मार्गदर्शन दिया। सर्वसम्मति से गांव के विकास हेतु कई प्रस्ताव पारित किए गए। ग्रामीणों ने सफल आयोजन के लिए पंचायत का आभार जताया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!