क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

बेलगहना में किसान के खाते से बिना हस्ताक्षर ₹2.35 लाख पार, पीड़ित ने BJP नेता राजेश यादव से लगाई न्याय की गुहार।

बिलासपुर/कोटा (आई.बी.एन -24)
बेलगहना क्षेत्र के एक किसान ने बैंक खाते से बिना अनुमति लाखों रुपये निकाले जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान ने लिखित शिकायत में बताया कि उसके खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल ₹2 लाख 35 हजार 500 की राशि बिना हस्ताक्षर और बिना जानकारी के निकाल ली गई। उक्त समस्या के निदान के लिए पीड़ित ने राजेश यादव प्रदेश सह संयोजक/बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ को न्याय के लिए गुहार लगाया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मानिकपुर निवासी किसान न्याय मूर्ति सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपना धान समर्थन मूल्य पर केंदा मंडी में बेचा था, जिसकी राशि उनके जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खाते में जमा हुई थी। किसान के मुताबिक, 5 मार्च 2026 को उनके खाते से ₹55,500 तथा 6 मई 2026 को ₹1.80 लाख की राशि संदिग्ध तरीके से निकाल ली गई।

पीड़ित ने बताया कि जब उन्हें राशि निकासी की जानकारी मिली तो उन्होंने मंडी प्रबंधन और संबंधित कर्मचारियों से संपर्क किया। इस दौरान कथित तौर पर पहले रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में टालमटोल शुरू हो गई। किसान का कहना है कि उन्होंने केसीसी ऋण लेकर अपनी कृषि जरूरतें पूरी की थीं और अब आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत में किसान ने केंदा मंडी के कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही खाते से निकाली गई पूरी राशि वापस दिलाने की अपील भी की गई है।

पीड़ित किसान ने मामले को धोखाधड़ी और विश्वासघात बताते हुए प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!