छत्तीसगढ़

शान्तिभंग करने तथा हिंसात्मक घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के खिलाफ हरदी बाजार पुलिस ने की कार्यवाही किया जेल दाखिल।

हरदी बाजार (आई.बी.एन -24 न्यूज)ग्राम गंगदेई निवासी इन्द्रा दास पिता स्व.पिरोहिल दास 50 वर्ष एवं महेंद्र दास 30वर्ष के खिलाफ हरदीबाजार पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए धारा 151,107,116(3)सीआरपीसी कायम कर दिनांक 28/02/2024 बुधवार को जेल भेज दिया गया था जिसमे अरोपिगण ज़मानत पर हैं,मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गंगदेई निवासी जुविदा महंत पिता श्री पीतांबर दास महंत के परिवार पर आरोपियों द्वारा बार बार लडाई झगड़ा करके शान्तिभंग करने तथा हिंसात्मक घटना को अंजाम देने जैसे प्रयास करने पर हरदीबाजार पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया है एवं आरोपियों के द्वारा भविष्य में कोई भी घटना को अंजाम देने की कोशिस करने पर पुलिस के द्वारा बडी कार्यवाही करने की बात कही गइ है|

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!