क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

आजादी उत्सव सम्मान समारोह बिलासपुर में सीनियर डिवीजनल मैनेजर SDM के द्वारा वेल्थ मैनेजर एजेंट रुकेश पटेल को ट्रॉफी व मेडल से किया सम्मानित।

हरदीबाजार (आई.बी.एन -24) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया एलआईसी बिलासपुर SDM संजीव मालवीय, MM प्रवीण तंत्र पाले एवं सम्माननीय ऑफिसर के द्वारा रुकेश पटेल को ट्रॉफी एवं मेडल से सम्मानित किया गया।रुकेश पटेल ने बताया कि पिछले 7 – 8 सालों से इस क्षेत्र में हूँ और मेरा एक बोईदा दीपका में पर्सनल ऑफिस भी है।मेरी अपनी टीम है और हम मिलकर आपकी हर ज़रूरत का ध्यान रखते हैं चाहे वह मैच्योरिटी क्लेम हो या दुखद समय में डेथ क्लेम,हमेशा आपकी सेवा में।यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरे पूरे कार्यक्षेत्र के उन 1500 से अधिक ग्राहकों का है जिन्होंने लगभग 7 -8 वर्षों से लगातार मुझ पर अपना अटूट विश्वास बनाए रखा। मैं उन सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मेरी हमेशा से यही कोशिश रही है कि आपकी जरूरत और पोर्टफोलियो के हिसाब से आपको सही प्लान चुनने में मदद कर सकूं।इस यात्रा में मेरी अपनी ऑफिस पूरी टीम का अतुलनीय योगदान रहा है। मैं अपने सभी सहयोगियों और टीम के सदस्यों का भी तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।मैं भविष्य में भी अपनी इस सेवा को और भी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। ग्राहकों ने एलआईसी एजेंट रुकेश पटेल जी के सम्मानित होने की काफी खुशी है और बधाई दी जा रही है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!