क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पाली ब्लॉक के ग्राम चैतमा में संपन्न हुआ ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला।

संवाददाता : सुनील महंत की खास रिपोर्ट

कोरबा(आई.बी.एन- 24) चैतमा पाली संचनालय आयुष छ. ग.शासन के निर्देशानुसार भारत भवन(पंचायत भवन) ग्राम चैतमा में विकास खंड पाली जिला कोरबा में दिनांक 20/08/2025 दिन बुधवार को विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी तादाद में ग्राम के गणमान्य नागरिक और आम जन मानस कार्यक्रम में आकर लाभान्वित हुए और अपने बीमारियों के लिए औषधि प्राप्त किए। स्कूल के छात्र और छात्राएं भी बड़ी संख्या में पहुंचें और चिकित्सकों से मिलकर सलाह लिए। गांव वालों में काफी उत्साह देखने को मिला। उक्त शिविर में गांव और आसपास से आए लोगों की संख्या लगभग सात सौ थी, जिन्होंने सर्दी, जुकाम, बुखार, वातरोग, उदर रोग, कर्णरोग, मुखरोग, स्त्री रोग, बी.पी., शुगर, आदि बीमारियों का निःशुल्क जांच कराया और दवाई प्राप्त किए।

पूरा कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ.तृप्ति तिवारी चिकित्साधिकारी औषधालय चैतमा के अध्यक्षता और डॉ.आलोक तिवारी, डॉ.सीमा पाटले, डॉ.गौरी शंकर साहू, डॉ.विजेंद्र रस्तोगी, डॉ.लीलिमाशशि,भरत सिंह सिदार, ऋषिकुमार,वेदप्रकाश, शेख रिज़वान, करमचंद, जानकी आदिले के सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!