क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

डॉ.इंद्र भानु सिंह कंवर को मिली पीएचडी की उपाधि।

कोरबा (आई.बी.एन -24)कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम रैनपुर खुर्द निवासी डॉ इंद्र भानु सिंह कंवर को उनके शोध पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान किया गया है, डॉ.इंद्र भानु सिंह वर्तमान में सहायक प्राध्यापक के पद पर शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा मे पदस्थ है. इनको अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा प्राणी शास्त्र विषय में डाक्टरेट की उपाधि मिली. डॉ कंवर के शोध का विषय an study and assessment of herpetofauna of kota forest region था.शोध निदेशक डॉ संतोष अग्रवाल शासकीय इंजीनियरिंग राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर एवं सहायक शोध निदेशक डॉ के आर साहू प्राचार्य शास्त्री माधव राव सप्रे महाविद्यालय पेंड्रा रोड के निर्देशन में डॉ कंवर ने अपना पीएचडी शोध पूर्ण किया. डॉ कंवर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद ,गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा परिवार एवं महाविद्यालय के अधिकारियों के सहयोग को दिया है.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!