क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

देवजीत को मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडल मिलने दीपका क्षेत्र में हर्ष व्याप्त।

दीपका-गेवरा (आई.बी.एन -24) देवजीत कौशिक ने राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता दिल्ली में गोल्ड मेडल जीतकर दीपका क्षेत्र का मान बढ़ाया है.
ज्ञात हो कि देवजीत कौशिक के पिता जी खगेंद्र कौशिक शिक्षक है तथा बड़े पापा पूर्व पार्षद राकेश कौशिक है.राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल मिलने से दीपका क्षेत्र का नाम रोशन किया है इनके द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर भाजपा प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड नगर कार्यवाह डॉक्टर अशोक राजवाड़े, व्यावसायिक संजय अग्रवाल, रंजन सिंह, राकेश कुमार सहित दीपका नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!