छत्तीसगढ़राजनीति

ड्यूटी में तैनात होते हुए भी आचार संहिता का ध्यान रखते हुए जवान ने रचाई शादी।

संवाददाता : चंद्रप्रकाश नायक ।

जीपीएम (आई.बी.एन -24)ड्यूटी में तैनात होते हुए आचार संहिता का ध्यान रखते हुए जवान ने रचाई शादी। सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना के स्वामी शिवानंद महाराज के सुरक्षा में तैनात जवान सत्यप्रकाश पटेल ने अपने दायित्व का पालन करते हुए वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत तिथि निर्धारित होने के कारण मंदिर परिसर में ही शिवानंद महाराज की सानिध्य में आश्रम में मौजूद लोगों के समक्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कन्या और वर पक्ष के रिश्तेदार एवं उनके माता-पिता सम्मिलित होकर नव दंपति को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया हालांकि कई महीने पहले ही शादी की तारीख तय हो गई थी किंतु लोकसभा चुनाव आने के कारण करण जवान को छुट्टी नहीं मिलने पर उनके माता-पिता ने जयमाला के माध्यम से ही विवाह सुनिश्चित करने का निर्णय लिया था और निर्धारित तिथि पर ही आश्रम पहुंचकर विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। शिवानंद महाराज ने वर वधु के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना के साथ शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!