
संवाददाता-मंगलम महंत |
हरदीबाजार (आई.बी.एन-24)पिछले कुछ दिन पहले 09/06/2024 को खोडरी रिस्दी से होकर पाली जाने वाले रास्ते के बीच सोनदरहा नाला मे किसी अज्ञात महिला की अर्धनग्न अधजली लाश मिली थी,जिसकी सूचना कुसमुंडा पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुच कर महिला के शव को पोस्टमार्डम के लिये भेज दिया,महिला की लाश झूलसने व शिनाख्ती नही होने की वजह से कुसमुंडा पुलिस के लिए यह मामला चुनौती पूर्ण मामला लगने लगा था,परंतु कुसमुंडा पुलिस के द्वारा मामले को जल्द से जल्द निराकरन करने का आश्वाशन दिया गया था,मामले को गम्भीरता से निरीक्षण करते हूये एवं माननिय पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी जी के मार्गदर्शन का अनुकरण करके कुसमुंडा पुलिस अपने हाथ लम्बे किये, कहते है कानून के हाथ लम्बे होते है।

इस वाक्य को सफल बनाते हूये एंडी चोटी कर इसी बीच ग्राम शेम्हरा के तेरस राम कश्यप और दशरथ कश्यप ने मृितका की पहचान बहन रामकुमारी के रूप में की,जानकरी मिला की महिला का विगत 3-4वर्ष से अवैध संबंध बोकरा मुड़ा निवसी मनबोध भारद्वाज के साथ था,महिला व मनबोध भारद्वाज एक ही घर में रहते थे,8 जून को आरोपी महिला के साथ कटघोरा जाने की बात कहकर घर से निकले थे,उक्त विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश कर कानून को संज्ञान में लेते हुए,आरोपी को पकड़ा एवं पूछतछ की आरोपी पुलिस को बार-बार गुमराह करने का प्रयास किया,अन्ता पुलिस की कड़ी कार्यवाहि से आरोपी जुर्म कबूल कर लिया और बताया उसकी पत्नी की मृत्यु हो जाने के बाद मृतिका के साथ उसके अवैध संबंध थे और साथ में ही रहते थे,आरोपी बीच बीच में अपने स्वयं के बच्चों से मिलने जाय कर्ता था,मृतिका चाहती थी कि वह उसके साथ ही रहे, जिस बात पर वह दबाव बनाती थी,मृतिका के दबाव से परेशान होकर मनबोध उसे रास्ते से हटाने का योजना तैयार किया,8 जून को प्लेटिना क्रमाक सी जी 11 ए जी 4175 मे कटघोरा जाने की बात कहकर महिला को बहलाफुसला कर घर से निकले रास्ते में सर्वमंगलानगर दारू भट्ठी से दारू खरीद कर पाली गांव की तरफ रास्ता बदल दिया और दोनो सुनसान जगह पर शराब का सेवन किये और वही पर दोनो के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ,गुस्से में आरोपी के द्वारा महिला के गमछे से महिला का गला घोंट दिया,फ़िर पुलिस से बचने व पहचान छुपाने के लिए महिला के द्वारा पहने हुए गहने निकाल लिया और मोटरसाइकल से पेट्रोल निकाल कर छिडक्कर आग लगा दिया ,पुलिस ने वारदात मे मिली मोटरसिकल,जेवरात,गमछा,तथा मोबाइल को जब्त कर लिया है,एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया है|