
“कोरबा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिले के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा के निवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों को एक शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें डंगनिया पहाड़ को बिना अनुमति तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में कहा गया है कि महेश राम पिता रामसिंह, नारायण सिंह पिता देव सिंह और संतोष कुमार पिता देव सिंह द्वारा वन विभाग के अंतर्गत आने वाले नोनबिर्रा भेलवाटार, संकिल मैस्मा स्थित डंगनिया पहाड़ को बिना वन विभाग की अनुमति के तोड़ा जा रहा है, जिससे वन विभाग को और पहाड़ में विचरण करने वाले जीव-जन्तु, वृक्षों और अन्य प्राकृतिक क्षति हो रही है।


ग्रामीणों ने वनमंडलाधिकारी से निवेदन किया है कि डंगनिया पहाड़ को तोड़ने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए डंगनिया पहाड़ के तोड़-फोड़ पर रोक लगाने की कृपा करें।
