क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा जिला में कोल माफिया सक्रिय, अवैध खनन  ट्रक में लोड कर ले जा रहे थे कोयला, वनविभाग ने किया जप्त।

संवाददाता : हजरत खान।

कोरबा में कोयला तस्करी का बड़ा खुलासा।

कोरबा जिला में कोल माफिया सक्रिय, अवैध खनन  ट्रक में लोड कर ले जा रहे थे कोयला, वनविभाग ने किया जप्त।

कोरबा (आई.बी.एन -24) – कोल माफिया का बड़ा खेल लंबे समय से जारी है. पुलिस, प्रशासन और कोयला तस्करों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहता है। जंगल से खोदकर गांव के रास्ते रायपुर ले जा रहे थे कोयला तस्कर की अवैध खनन और परिवहन का एक और मामला सामने आया है।

वन विभाग ने एक ट्रक को जब्त किया है, जिसमें कोयला लोड है। कोयले के परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज चालक के पास नहीं है। बताया जाता है कि ट्रक पर लोड कोयला अवैध खनन का है। इसे कोरबा और सुरजपुर जिले पर स्थित एक नाला से खोदा गया था।

यहां से ट्रैक्टर पर निकालकर एक स्थान पर डंप किया गया था, फिर इसे भाड़े के ट्रक पर लोड कर रायपुर की ओर भेजा जा रहा था। कोयले की हेराफेरी करने वाला गिरोह ट्रक को राष्ट्रीय राजमार्ग के बजाए पतुरिया डांड मदनपुर जैसी ग्रामीण रास्ते से गुजार रहा था। इस बीच विभाग को सूचना मिली। विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। गाड़ी को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!