क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया भाजपा नेता संजय शर्मा को उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान से सम्मानित।

कोरबा (आई.बी.एन -24) दीपका निवासी भाजपा नेता संजय शर्मा को उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान से सम्मानित किया गया है।नवा रायपुर स्थित सीएम हॉउस में आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह यह सम्मान दिया गया।
उन्होंने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान में 3129 लक्ष्य पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्य किया है। यह समारोह उन समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान में था, जिन्होंने संगठन की रीढ़ बनकर सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुँचाया और भारतीय जनता पार्टी के विचारों को जनमानस से जोड़ा।इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विजय शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंह देव, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन व सभी विधायक, जिलाध्यक्ष और सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!