
चाकाबुड़ा (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत ढुरेना में प्रथम वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार 15001 रुपये। द्वितीय पुरस्कार 10001 रुपये रखा गया था, इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चाकाबुड़ा वर्सेस कसाई पाली के मध्य खेला गया जिसमें कसाइपाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, निर्धारित 12 ओव्हर में कसाई पाली ने 99 रन बनाएं।
जीत के लिए चाकाबुड़ा को 100 रनों का लक्ष्य मिला। चाकाबुड़ा की शुरुआत बहुत ही खराब रही 25 रन के निजी स्कोर पर चाकाबुड़ा का पांच विकेट गिर चुका था, तब रामगोपाल व फिरत ने मोर्चा संभाला ,और जीत की न्यू रखी। इन दोनों के बीच 75 रनों की साझेदारी हुई ।राम गोपाल ने लगाया विजयी छक्का।और जीत के लिए रामगोपाल व फिरत का बहुत बड़ा योगदान रहा।बेस्ट फील्डिंग के जय को टी शर्ट से सम्मानित किया गया।तुसार को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।