क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पाली में आयोजित शिविर में 191 रक्तदाताओ द्वारा रक्तदान।

पाली (आई.बी.एन -24) द आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार पाली के तत्वाधान में नगर पंचायत पाली में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 191 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर इस महायज्ञ को सफल बनाया.

यह शिविर प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है. इसे लेकर क्षेत्र के युवा रक्तदाताओं में काफी उत्साह दिखा. इस शिविर को भी ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने व्यापक प्रचार प्रचार किया गया. मंगल भवन पाली और ग्राम नुनेरा मे रक्त संग्रहण केंद्र बनाया गया था ताकि नुनेरा,बाँधाखार क्षेत्र के रक्त दाताओं को आने जाने मे कोई तकलीफ नहीं हो. एकता ब्लड बैंक के सदस्यों ने रक्त दान शिविर में रक्त एकत्रित करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पाली में 91 और नुनेरा से 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया. जिसमें 191 विभिन्न आयु वर्ग के युवा, महिलाओं और पुरुषों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. शिविर में प्रत्येक रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और हेलमेट दिया गया.संस्था की ओर से ज़न जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित कर बताया गया कि स्वस्थ्य और युवा लोगों के लिए रक्तदान से कोई नुकसान नहीं है. इसे लेकर भ्रांतियां है. किसी भी बीमार व्यक्ति के लिए आपका रक्त जीवन दायी हो सकता है. शरीर में रक्त निर्माण एक सतत प्रक्रिया है. एक निर्धारित मात्रा में रक्त दान करने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है. बल्कि शरीर का शुद्धिकरण हो जाता है.प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति हर 6 माह में एक बार रक्त दान कर सकता है. शिविर में दो दंपति ने भी एक साथ रक्तदान किया वही कई रक्तदान के लिए स्वास्थ्य गत कारणों से अपात्र हो गए. उनमे मायूसी दिखी.शिविर का आयोजन मंगल भवन में प्रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया. आयोजक समिति ने समस्त रक्तदाताओ सहित शिविर के सफल आयोजन मे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष योगदान देने वालों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!