Uncategorized

पाली में माघ पूर्णिमा पर “भरत मुनि स्मृति दिवस- कला संध्या” का भव्य आयोजन, शिव-थीम पर होगी शास्त्रीय प्रस्तुतियाँ।

माघ पूर्णिमा पर “भरत मुनि स्मृति दिवस- कला संध्या”
पाली में शिव-थीम पर होगा भव्य आयोजन

पाली (आई.बी.एन -24) माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर शास्त्रीय नृत्य, गीत एवं संगीत के दिव्य संगम के साथ “भरत मुनि स्मृति दिवस” 01 फरवरी 2026 को कला संध्या के रूप में मनाया जा रहा है। यह आयोजन कोरबा जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में से एक है और हम सभी के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि विगत वर्ष की भाती इस वर्ष भी इसके आयोजन हेतु पाली नगरी का चयन किया गया है।

पाली अपनी ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। भारतीय नाट्य एवं नृत्य परंपरा में भगवान शिव को नाट्य कला के आदि प्रेरक (नटराज) के रूप में माना जाता है। इसी कारण यह कला संध्या भगवान शिव की थीम पर आधारित होगी, जो शास्त्रीय कलाओं की आत्मा को और अधिक दिव्यता प्रदान करेगी।

इस अवसर पर शास्त्रीय नृत्य, संगीत एवं गायन की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ होंगी, जो कला, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगी।

🙏 सहयोग हेतु विनम्र अपील
इस सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए आप सभी कला प्रेमियों, धर्मप्रेमियों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों से आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग (सेवा, व्यवस्थापन, टेन्ट, लाईट, साउंड आदि) की विनम्र अपील की जाती है। आपका योगदान पाली की सांस्कृतिक पहचान को जिलेभर में गौरव दिलाने का कार्य करेगा।

आइए, भगवान शिव की प्रेरणा से भारतीय शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु इस पुण्य आयोजन का हिस्सा बनें।

आपकी सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
संपर्क एवं सहयोग हेतु आयोजक मंडल से जुड़ें।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!