
बाक़ी मोगरा (आई.बी.एन -24) कटघोरा वनमण्डल के अधीन बाकी मोगरा वन प्रबंधन समिति के सदस्यों के आवास परिसर में घुस कर लखन पात्रे ,शमीम खान एवं अन्य लोगों द्वारा लाठी डंडा एवं हथियार से लैस हो कर जान से मारने की कोशिश की और धमकी दी जिसने दिनांक 12/09/2025 को समय रात्रि लगभग 9 बजे बांकी परिसर के आवास प्रगांण में वन प्रबंधन समिति अरदा के सदस्य शिव कुमार बंजारे, सिराज करैशी, संजय, कमल मनहर, एवं मोंगरा बस्ती के अन्य दो लोग जंगल भ्रमण के बाद आवास प्रागण में बात कर रहे थे ,तभी शराब के नशे में लखन पात्रे, शमीम खान एवं अन्य लोग आवास परिसर में लाठी डंडा एवं दो नग बौसला (औजार) लेकर वन सुरक्षा में लगे सदस्यों को गंदी-गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दिये है, और उनके द्वारा बोला गया है कि मैं पूर्व में चौकीदार था मेरा रोजी-रोटी एवं आवास का चाबी छीन लिये और बांस करील और लकडी बेचने से ही मेरा रोजी रोटी चलता था कह कर बौसला उठाकर मारने लगे तभी बीच बचाव कर हमारे द्वारा छीन लिया गया जिसका सूचना घटना के बाद डिप्टी रेजर को दिये है। पूर्व में इनके द्वारा और धमकी दिया जा चुका था और हमें सक है कि इन्ही लोगों के द्वारा दिनांक 07/09/2012 को रात्रि आवास परिसर के दरवाजा को बडा बोल्डर से मार कर तोड़-फोड़ किये है एवं जन से मारने का प्रयास भी किया गया जिसमें बिच बचाव कर घर से भाग कर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है,और कार्यवाही की मांग की है।