छत्तीसगढ़राजनीति

थाना बाकी मोगरा के नए प्रभारी के आते ही कानून तोड़ने वालो में दहशत का माहौल…पत्रकारों से की भेंट मुलाकात… देखे पूरी खबर।

संवाददाता :  साबीर अंसारी ।

बांकी मोंगरा(आईबीएन24 न्यूज) कोरबा जिले के बाकी मोगरा थाना के नए प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना ने लिया प्रभार, पत्रकारों से की भेंट मुलाकात जिसमे क्षेत्र में होने वाली अवैध कारोबार, चोरी पर चर्चा करते हुए बताया कि बीते दिनों लगातार अवैध कारोबारियो पर कार्यवाई की गई है जिसके बाद से इस तरह के अवैध कारोबार में काफी कमी आई है।

क्षेत्र में जिस तरह से अवैध कारोबार अभी भी जारी है उस पर जल्द ही अंकुश लगाया जाएगा हर छोटे बड़े अवैध कारोबारीयो, चोरों, और जितने भी अपराधी तत्व के लोग हैं उन पर कड़ी नजर है और पकड़ में आते ही उनपार कड़ी कार्रवाई की जाएगी,,,

थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के प्रभार सम्हालते ही क्षेत्र में बेखौफ होकर कानून तोड़ने वाले अपराधिक तत्व के लोग में दहशत देखी जा सकती है,, ब्लैक फिल्म लगाकर गाड़ियों में घूमने वाले, नसे में वाहन चलाने वाले, प्रेशर हॉर्न बिना नंबर की गाड़ियां एवं अनेक प्रकार के आपराधिक तत्व पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में शांति बनाए रखने और क्षेत्र के हित के लिए सहयोग देने की बात कहते हुए यह भी कहा की आप समस्त पत्रकार अपने अपने खबर के माध्यम से जनो तक संदेश दे की हमेशा सजग और सचेत रहे कोई नए चेहरे अगर किसी मुहल्ले ग्रामों में नजर आए और उसपर किसी भी प्रकार का शक हो या संदिग्ध लगे तो थाना में जरूर जानकारी दे थाना की टीम खबर मिलते ही वहा पहुंच जाएगी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!