
सवाददाता : अनुज पाठक को खास खबर।
बाकी मोगरा (आई.बी.एन -24) सुमेधा पुल पे हुई लूट की घटना के बाद तीन और जगहों पे लूट पाट के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में दो आरोपी नाबालिक भी शामिल
इस समय छेत्र में बढ़ते अपराध अपने चरम सीमा पर है
बढ़े शहरों में देखे जाते थे ऐसे अपराध अब छोटे छोटे शहरों छेत्रो में आम बात हो गई है।

घटना कोरबा के दर्री थाना अंतरगत सुमेधा पुल पे बीते दिनांक 22/09/2025 को लूट कांड की घटना घटित हुई थी जिसमे बांकी मोंगरा निवासी अमित सिंह शांति नगर से बाइक मोबाइल पैसा और सारा सामान लूट कर अमित को पुल से निचे फेकने का कोशिश किये थे जिसकी शिकायत के लिए पीड़ित को दोनों थाना के चक्कर काटने पढ़ रहे थे बाद में दर्री थाना में अपराध दर्ज किया गया
दूसरी घटना को अंजाम दिया गया तुरंत पहली घटना के बाद बलगी में स्कूटी से जा रही महिला के साथ लूट पाट जिसकी शिकायत तुरंत दर्री थाना में की गई
तीसरी घटना पेट्रोल पम्प में जिसकी शिकायत दर्री थाना में की गई
प्रशासनिक आला अधिकारियो के दिशा निर्देश पर क्राइम ब्रांच और दर्री पुलिस इस लूट कांड के तीन आरोपियों को मध्यप्रदेश के डिंडोरी से ग्रिफ्तार किया है ये तीनो आरोपी दर्री प्रगति नगर के बताये जा रहे है
आरोपियों से स्पेंडर व पल्सर मोटर साईकल व मोबाइल जप्त किया गया
अब तक कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमे दो नाबालिक है जिसमे कुछ आदतन चोर है
आरोपी :- 1 प्रमोद कुमार उर्फ कल्लू पिता गोपाल प्रसाद केवट उम्र 19 साल पता पानी टंकी
2 विष्णु उर्फ छोटू श्रीवास पिता कन्हैया श्रीवास उम्र 18 साल कुदरी पारा बांकी मोंगरा
3 विकाश श्रीवास पिता कन्हैया श्रीवास उम्र 20 साल कुदरी पारा बांकी मोंगरा
4 राजाबाबू पिता रमेश उम्र 21 साल प्रगति नगर दर्री
5 संदीप दिवाकर पिता लखनलाल उम्र 20 साल प्रगति नगर दर्री
6 राहुल यादव पिता राज कुमार यादव उम्र 18 साल प्रगति नगर दर्री
नाबालिक :-निखिल व सक्षम
अपराध क्रमांक 215/25 धारा 304 (2) बी एन एस दर्ज की गई इसकी प्राथी अंजलि सूर्यवंशी बलगी की घटना
अपराध क्रमांक 216/25 धारा 304(2).3(5) 309(4) बी एन एस दर्ज की गई इसका प्राथी दिलबोध यादव
अपराध क्रमांक 224/25 धारा 310(2)बी एन एस दर्ज की गई इसका प्राथी अमित सिंह शांति नगर बांकी मोंगरा
जगह जगह लूट पाट की घटनाओ से लोगो के मन डर देखा जा रहा था वही ऐसे आरोपीओ की ग्रिफ्तारी होने के बाद लोगो को बड़ी राहत मिली
इन आरोपीओ के द्वारा बार बार लूट की घटना को अंजाम देकर गायब हो जाना पुलिस को एक के बाद एक चुनौती देने जैसा था जिसे कोरबा जिला पुलिस अधिक्षक व प्रशासनिक अधिकारी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन कर कार्यवाही के निर्देश क्राइम ब्रांच व दर्री पुलिस हरकत में आके शिकायत में जांच करते हुए आरोपीओ की पतासाजी शुरू कर दी और सुराग मिलते ही एक के बाद एक सभी आरोपीओ को धर दबोचा पुलिस की इस बढ़ी कार्यवाही से लोगो के मन का डर खतम हुआ