क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

नगर पंचायत पाली में होगा त्रिकोणीय मुकाबला :  भाजपा से अजय जायसवाल, कांग्रेस से सावित्री श्रीवास और गोगपा से कमल दास चुनाव मैदान में।

पाली (आई.बी.एन -24) नगर पंचायत पाली में नगरी निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिवस के बाद अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है. भाजपा, कांग्रेस और गोंगपा के अधिकृत उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया. नाम वापसी के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी.वर्तमान में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं.
नगरी निकाय चुनाव 2025 के लिए नामांकन के आखिरी दौर में राष्ट्रीय दलों के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी हुई इसके कारण स्वाभाविक तौर पर नामांकन भरने के लिए अंतिम दिन प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी. एसडीएम कार्यालय पाली में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार अजय जायसवाल, कांग्रेस से श्रीमती सावित्री श्रीवास और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से कमल दास ने नामांकन दर्ज किया.अध्यक्ष के लिए कुल 3 और 15 वार्डों के लिए 37 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया. नगर पंचायत का सीट इस बार सामान्य अनारक्षित होने के बाद भी आश्चर्यजनक रूप से एक भी सामान्य वर्ग उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया.अध्यक्ष पद के तीनों ही दावेदार पिछड़ा वर्ग से हैं. नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में कहीं कड़ा मुकाबला तो कहीं सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा. कुछ वार्डों में तो दोनों ही पार्टियों को सशक्त उम्मीदवार नहीं मिला है.जबकि कुछ वार्ड में टिकट नहीं मिलने पर दावेदार बगावत पर उतर आए हैं. जिन्हें सम्बन्धित पार्टी मान मनोव्वल मे जुटी है.स्क्रूटनी, नामांकन वापसी के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. जिसके लिए 2 दिन इंतजार करना पड़ेगा. प्रत्याशियों ने डोर टू डोर प्रचार, जनसम्पर्क शुरू कर दिया है. वहीँ आम ज़न चौक चौराहों पर एकत्रित होकर आग तापते, चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी गप शप करते देखे जा सकते हैं.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!