
तिलकेजा (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत तिलकेजा में आज आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “सेवा संकल्प—सुशासन का त्योहार” कार्यक्रम भी मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े संदेशों को ग्रामीणों तक पहुंचाया गया।

बताया गया कि 17 सितंबर से 6 अक्टूबर तक सेवा संकल्प एवं सुशासन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम गांवों, शहरों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में तिलकेजा में भी आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 से 5 तक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में संयोजक मालती वैष्णव, सह-संयोजक दुर्गा देवी जायसवाल, मीडिया प्रभारी कोरबा, कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा सोनवानी, युवा मोर्चा महामंत्री रविंद्र कुमार सोनी एवं शक्ति केंद्र संयोजक गजेंद्र कुमार वैष्णव सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में गीता केवट, देहुती जायसवाल, पवन रेखा, रेशम सोनवानी एवं मूंगा पटरे सहित आंगनवाड़ी सहायिकाओं गौरी, पूर्णिमा, शांति, दुर्गा एवं कीर्तन बाई ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा, जनसहभागिता एवं सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित गतिविधियों में सहभागिता की। आयोजन में ग्रामीणों एवं उपस्थित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा शासन की जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।