क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पाली : नौकोनिय तालाब पाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवाकाल के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन।

नौकोनिया तालाब में चला स्वच्छता अभियान, पौधा रोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

संवाददाता : शैलेन्द्र डिक्सेना।

पाली/कोरबा (आई.बी.एन -24)   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवाकाल के ऐतिहासिक पड़ाव के अवसर पर पाली नगर के शिव मंदिर स्थित ऐतिहासिक नौकोनिया तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत संपन्न हुआ।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के सदस्यों ने नौकोनिया तालाब परिसर तथा शिव मंदिर प्रांगण में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिता पांडेय, पाली नगर अध्यक्ष अजय जायसवाल,  मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल वरिष्ठ नेता राजेश यादव, दीपक शर्मा, सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिता पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। उनके सेवा भाव और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ऐतिहासिक नौकोनिया तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!