
कटघोरा। कटघोरा रतनपुरिहा कनौजिया यादव समाज के केंद्र अध्यक्ष श्री सत्यनारायण यादव की अनुशंसा पर कटघोरा केंद्र अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने श्री दुर्गेश यादव को कटघोरा केंद्र का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त युवा अध्यक्ष दुर्गेश यादव को कारखाना राधा-कृष्ण मंदिर समिति की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई। साथ ही उन्हें राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित होने वाली विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के संयोजक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष श्री सत्यनारायण यादव ने कहा कि समाज के युवाओं का आगे आकर सामाजिक दायित्व संभालना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। युवा शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज को नई दिशा एवं नई ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने नवनियुक्त युवा अध्यक्ष दुर्गेश यादव को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे समाज के युवाओं को एकजुट कर सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करेंगे।