क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

उरगा थाना में कौन है वो ‘पावरफुल’ आरक्षक? तबादले के बाद भी जमे रहने की चर्चा, वसूली के आरोपों से गरमाया माहौल…

उरगा थाना में कौन है वो ‘पावरफुल’ आरक्षक? तबादले के बाद भी जमे रहने की चर्चा, वसूली के आरोपों से गरमाया माहौल…

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में इन दिनों एक आरक्षक को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में नाम शामिल होने के बावजूद संबंधित आरक्षक अब तक थाने में पदस्थ बताया जा रहा है। इसी बीच क्षेत्र में वसूली को लेकर भी कानाफूसी का दौर जारी है।

Oplus_131072

 

हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई ठोस दस्तावेजी साक्ष्य सार्वजनिक रूप से सामने आया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवाल कई चर्चाओं को जन्म दे रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर तबादला सूची में नाम आने के बाद भी संबंधित कर्मचारी अब तक उसी थाने में कैसे बना हुआ है? क्या उसे किसी विशेष कारण से रोका गया है या फिर स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं हुआ?

वहीं क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा कथित वसूली की चर्चाएं भी की जा रही हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन चर्चाओं ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब निगाहें पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हैं। यदि आरोप और चर्चाएं निराधार हैं तो स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए, और यदि मामले में कोई तथ्य है तो उचित जांच कर सच्चाई सामने लाना जरूरी होगा।

फिलहाल सवाल बरकरार है— आखिर कौन है वो आरक्षक, जिसका नाम तबादला सूची में आने के बाद भी उरगा थाने से हट नहीं रहा? और क्यों उसके नाम को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चाएं हो रही हैं?

यह खबर स्थानीय स्तर पर मिल रही सूचनाओं और चर्चाओं पर आधारित है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!