
संवाददाता : मंगलम महंत |
हरदीबाजार(आई.बी.एन-24न्युज़) कोरबा | यह की कुसमुंडा थानांर्गत खोडरी रिसदी चांदनी चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम सराइसिंगार निवासी दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा था,परंतु मिली जानकारी के अनुसार मृत्यु हो गई है |
जानकारी के अनुसार, फूल सिंह पिता दौलत सिंह, नरसिंह सिंह पिता फूल सिंह और यशवंत सिंह पिता स्व.कमल सिंह मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BJ 5644 से ग्राम सराइसिंगार से गेवरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खोडरी रिसदी चांदनी चौक के पास विपरीत दिशा से तेज रफ़्तार से आ रही स्कॉर्पियो क्र CG 12BU 2420 से मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई ।
दुर्घटना में फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नरसिंह सिंह ने भी दम तोड़ दिया। वहीं यशवंत सिंह गंभीर चोट लगने के कारण देर शाम दम तोड दीया , जिन्हें डायल-112 एवं कुसमुंडा पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है ।
वही घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक फरहार बताया जा रहा एवं गाड़ी मालिक की जानकारी नही हो पाई है |
मौके पर कुसमुंडा पुलिस एवं दिपका तहसीलदार के द्वारा घटना स्थल पहुच कर मृतक के परिवार को सहयोग राशि प्रदान किये | कुसमुंडा पुलिस के द्वारा इस घटना के आरोपी को जल्द से जल्द पकडने व कार्यवाही करने की बात कही है |
हादसे के बाद ग्राम सराइसिंगार में शोक का माहौल है एवं परिवार मे मातम छा गया है। क्षेत्र वासि व ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताया है ।
आई.बी.एन-24 न्युज़ एजेंसी की सविनय अपील-
अभी अगामी भाई बहनो का त्योहार रक्षाबंधन आ रहा है,परिवार मे खुशियों का माहौल न बिगाडे,कृपया धीरे चले सुरक्षित रहे,और देख कर चलें,लापरवाही पूर्ण गाड़ी चलाकर परिवार के लिये दुख का कारण न बने,धन्यवाद |
