
ग्राम पंचायत ढोंगदरहा (ऊपर पारा मोहल्ला)ग्राम पंचायत ढोंगदरहा के ऊपर पारा मोहल्ले में जल जीवन मिशन (एकल ग्राम योजना) के तहत बनी पानी टंकी भ्रष्टाचार की मिसाल बन गई है। टंकी का निर्माण कार्य लगभग एक साल पहले पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक घर-घर जल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है।
सबसे बड़ी लापरवाही – जान जोखिम में:
टंकी का निर्माण मुख्य रास्ते पर, नहर की पुलिया के पास किया गया है। जहाँ रोज सुबह-शाम ग्रामीण बैठते हैं और बच्चे खेलते हैं।
अब हालत यह है कि टंकी की बाउंड्रीवाल बनने से पहले ही टूटने के कगार पर है। ग्रामीणों का कहना है – “जिस तरह से बाउंड्री बनी है, अगर उसी गुणवत्ता से टंकी बनी होगी तो टंकी भी कभी भी गिर सकती है।”
हर समय ग्रामीणों के मन में डर बना रहता है कि कहीं टंकी भरभराकर न गिर जाए और कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
जनता का भरोसा टूटा:
जब टंकी बन रही थी तो पूरे गांव में खुशी थी कि अब घर-घर नल से जल आएगा। एक साल बीतने के बाद अब वही खुशी नाराजगी में बदल गई है। ग्रामीणों का शासन-प्रशासन से भरोसा उठ गया है।
ग्रामीणों की मांग:
ग्रामवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि:
1. टंकी के निर्माण गुणवत्ता की जांच की जाए।
2. टूटी बाउंड्रीवाल को तत्काल दुरुस्त किया जाए।
3. एक साल से बंद पड़ी जल आपूर्ति को जल्द से जल्द शुरू कर घर-घर पानी पहुंचाया जाए।
क्या जल जीवन मिशन सिर्फ टंकी बनाने तक ही सीमित रह जाएगा? या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा?