क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पत्रकारों से खेद व्यक्त एवं क्षमा मांगने के बाद भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा का खत्म हुआ बहिष्कार, जताया सम्मान का भरोसा।

बांकी मोंगरा , एजेंसी। पत्रकारों एवं मीडिया से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद का बुधवार को सौहार्दपूर्ण समाधान हो गया। भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा बांकी मोंगरा के पत्रकारों के समक्ष उपस्थित हुए और अपनी टिप्पणी को गलत बताते हुए खेद व्यक्त कर क्षमा मांगी । उनके स्पष्टीकरण के बाद पत्रकारों ने बहिष्कार का निर्णय समाप्त कर दिया।

बैठक के दौरान भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा ने कहा कि पत्रकारों के पोस्ट पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी उचित नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी से पत्रकार बंधुओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंची, जिसके लिए वे क्षमा प्रार्थी हूँ। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी या पोस्ट नहीं करने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने पत्रकारों से पूर्व की तरह सामाजिक एवं पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आपसी संवाद और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना ही बेहतर है। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से उनके कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक गतिविधियों के समाचारों के बहिष्कार के पूर्व निर्णय को समाप्त करने का आग्रह किया।

भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा के स्पष्टीकरण और खेद व्यक्त कर क्षमा मांगे जाने के बाद उपस्थित पत्रकारों ने आपस में विचार-विमर्श किया। पत्रकारों के किए गए उनके समाचार बहिष्कार समाप्त करने का सामूहिक निर्णय लिया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!