छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत ग्राम पंचायत बसीबार में शोक की लहर।

कोरबा 12 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत बसीबार से दुखद खबर सामने आई है। यहां तालाब में डूबने से कृपाल सिंह कंवर उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई।

क्या हुआ पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को कृपाल सिंह कंवर अपने घर से निकले थे नहाने के लिए किसी कारणवश तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई और शाम को तालाब में गांव वालों ने शव को तैरते देखा ।

पहचान करने पर मृतक की पहचान कृपाल सिंह कंवर उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम बसीबार के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि नहाने या अन्य काम से गए दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

प्रशासन की कार्रवाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। शव को तालाब से बाहर निकालकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव में मातम।
कृपाल सिंह के निधन से पूरे *ग्राम पंचायत बसीबार* में शोक की लहर है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कहा कि वे मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!