क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

बाकी मोगरा : वार्ड 13 में जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी, पार्षद ने GSB मटेरियल डालकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने की उठाई मांग।

संवाददाता अनुज पाठक।

बांकीमोंगरा, 24 जुलाई। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर कटाईनार-1 क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर जलभराव की गंभीर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि बारिश के कारण प्रभावित सड़कों पर तत्काल GSB मटेरियल डलवाकर आवागमन सुचारु कराया जाए।
पार्षद ने अपने पत्र में बताया कि वार्ड की कई सड़कों पर लगातार बारिश से जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं तथा आम नागरिकों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पहले भी सड़क सुधार के लिए टेंडर की प्रक्रिया हुई थी, लेकिन समय पर कार्य नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में 6 जुलाई 2026 को भी नगर पालिका को पत्र भेजा गया था तथा व्हाट्सएप के माध्यम से भी जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित सड़कों पर शीघ्र GSB मटेरियल डलवाकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके। वार्डवासियों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!