
विशेष संवाददाता : दीपक महंत की खास रिपोर्ट।
रायपुर/कोरबा (आई.बी.एन -24) शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा आयोजित “स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह–2026” रविवार को विमतारा भवन रायपुर में संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी थे। अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं समाजसेवी श्री संजय अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. चितरंजन कर एवं राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूर्णानंद मिश्रा उपस्थित रहे।
संस्था के अनुसार इस वर्ष सम्मान के लिए देशभर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के पैनल द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन के बाद देश के विभिन्न राज्यों से 250 शिक्षकों का चयन किया गया।
कोरबा जिले से 7 शिक्षक सम्मानित।
इस गरिमामय सूची में कोरबा जिले के 7 शिक्षकों का नाम शामिल है। सम्मानित होने वालों में श्रीमती नंदिनी राजपूत, प्राथमिक शाला नानपुलाली पाली, श्री शांतिलाल कश्यप पोड़ी-उपरोड़ा, श्रीमती निर्मला शर्मा पाली, श्री संतोष कर्ष पाली, श्रीमती श्रद्धा शर्मा पाली, श्रीमती दीपिका देवांगन करतला एवं श्री लोकनाथ सेन करतला शामिल हैं।
सम्मानित शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारी शिक्षण, डिजिटल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कार्यक्रम को स्वर्गीय श्री हरिवंश मिश्र, भूतपूर्व प्रधानपाठक की स्मृति को समर्पित किया गया था। राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि “जब एक शिक्षक सम्मानित होता है तो पूरी शिक्षा व्यवस्था और समाज का भविष्य सम्मानित होता है।”
कोरबा जिला टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, मीडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल सहित समस्त पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।