
पाली (आई.बी.एन -24) नगर पंचायत पाली में सोमवार 13 जुलाई 2026 को मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह नगर पंचायत पाली के सभा कक्ष में आयोजित किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के तहत नगर पंचायत पाली में 3 एल्डरमैन नियुक्त किए गए थे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रोहित कुमार ने नव-मनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले मनोनीत पार्षद :-
1. श्री रामविलास जायसवाल
2. श्री हरीश चावड़ा
3. श्री रामनारायण पटेल
शपथ ग्रहण के बाद सभी पार्षदों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सामूहिक फोटो भी लिया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अजय जायसवाल अध्यक्ष नगर पंचायत पाली ने सभी नव-मनोनीत एल्डरमैन को नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बधाई दी।
