क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की जिला बैठक संपन्न, शिक्षकों की समस्याओं पर गहन मंथन।

कोरबा (आई.बी.एन -24) छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में शिक्षक संवर्ग की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें शासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के मार्गदर्शन में और जिलाध्यक्ष मनोज चौबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा की प्राचार्या श्रीमती पूनम दुबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक ने किया।

नई नियुक्तियां और सम्मान
बैठक में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। शासकीय उ.मा.वि. बोईदा विकासखंड पाली में पदस्थ प्राचार्या श्रीमती पूनम दुबे को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं उदय प्रकाश राजवाड़े को जिला संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान माध्यमिक शाला नुनेरा विकासखंड पाली की शिक्षिका श्रीमती निर्मला शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर संगठन की ओर से मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने संगठन में पारदर्शिता बरतते हुए आय-व्यय और कैश बुक के व्यवस्थित संधारण की जानकारी भी दी।

ये रहीं प्रमुख मांगें
जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विभाग को अवगत कराया जाएगा और प्रांतीय शाखा के माध्यम से शासन तक मांगें पहुंचाई जाएंगी। बैठक में पारित प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

पेंशन और सेवा संबंधी: नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पूर्ण पेंशन का लाभ दिया जाए। कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर से सेवा पुस्तिकाओं के सत्यापन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय या जिला कोषालय में विभागीय शिविर आयोजित किया जाए।

परीक्षा और पदोन्नति: विभागीय TET परीक्षा आयोजित की जाए। उच्च परीक्षा में बैठने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र और आदेश शीघ्र जारी किए जाएं। मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कार्य और अवकाश: ग्रीष्मावकाश में अध्यापन, SIR, BLO, जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण जैसे शासकीय कार्यों में ड्यूटी लगाने पर उस अवधि को अर्जित अवकाश के रूप में सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाए। संकुल स्तर पर सेवा पुस्तिका की मूल व द्वितीय प्रति के संधारण और CGPF पासबुक अपडेट करने विशेष शिविर लगाए जाएं।

तकनीकी और वेतन: कोरबा जिले में VSK ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं को तुरंत दूर किया जाए अथवा बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था की जाए। शिक्षकों का वेतन उपस्थिति पत्रक के आधार पर ऑफलाइन जमा किया जाए।

बैठक में क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान का विकल्प चुनने को लेकर भी विस्तार से तकनीकी जानकारी साझा की गई।

उपस्थिति
बैठक में जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर सोनवानी, जिला संगठन मंत्री सत्य प्रकाश खांडेकर, जिला महामंत्री रमेश जांगड़े, पाली ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र मरावी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!