क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा में कांग्रेस का हल्ला बोल: रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में PM-CM का पुतला दहन, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप।

संवाददाता : थीरमन दास महंत।

कोरबा (आई.बी.एन -24) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण ने जोरदार प्रदर्शन किया। टीपी नगर चौक में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया।

कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा।

शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार नफरत और द्वेष की राजनीति कर रही है। महंगाई और ठप्प विकास से ध्यान भटकाने के लिए ED, CBI जैसी जांच एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है। भाजपा कांग्रेस नेताओं और पार्टी की छवि धूमिल करने का असफल प्रयास कर रही है।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। विपक्ष की आवाज दबाना लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। हम लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की नफरत में डूबी कार्रवाई देश के सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरा है। इसका एकमात्र विकल्प संविधान में निहित संदेश है।

पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार खौफ और नफरत पैदा कर रही है। अब हमें जागकर एकजुट होना होगा और संविधान की रक्षा करते हुए मोहब्बत का चयन करना होगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान  पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहू, अजा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कुर्रे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. शाहिद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पालूराम साहू, गोरेलाल यादव, संतोष देवांगन, वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण देवांगन, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा बृजभूषण प्रसाद, कौशल श्रीवास, प्रकाश दास महंत, हरवेन्द्र सिंह, रवि टोप्पो, ममता अग्रवाल, शशी अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, संगीता यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!