क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पोड़ी उपरोड़ा : जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा CEO के खिलाफ ज़न प्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा।

कोरबा (आई.बी.एन -24)जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूपेंद्र सोनवानी के खिलाफ क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है और हर हालत में उन्हें पद से विमुक्त करने अन्यत्र स्थानांतरण के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है.
उल्लेखनीय है कि पाली जनपद पंचायत के लम्बे समय तक सीईओ रहकर चर्चा में आए भूपेंद्र सोनवानी एक बार फिर चर्चा में है. उन्हें राज्य शासन द्वारा सूरजपुर स्थानांतरित कर दिया गया है.इसके बावजूद जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा का मुख्य कार्यपाना अधिकारी बनाया गया है. इसे लेकर जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ता, पदाधिकारीयों ने लामबंद होकर उच्च स्तरीय शिकायत करते हुए उन्हें हर हालत में अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए पुरजोर प्रयास किया है।

Oplus_131072

भूपेंद्र कुमार सोनवानी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली को कलेक्टर कोरबा के द्वारा जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार दिया गया जबकि उनका जिले से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है. ऐसे में इस पदस्थापना को लेकर कई प्रश्न चिन्ह है जनपद पंचायत पोड़ी के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडल ने गत दिवस राम विचार नेताम मंत्री छग शासन से भेंट कर इस संबंध में अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि श्री सोनवानी की कार्यशैली बेहद भ्रष्ट रही है और अल्प समय में ही अपनी पदस्थापना के बाद विकास कार्यों में कमीशन खोरी को बढावा दिया है. विरोध करने पर जनपद सदस्यों या ज़न प्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार, सचिव-सरपंचों पर दबाव आदि का अन्य समस्याएं उत्पन्न हुई है. इससे जनप्रतिनिधियों और आमजन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं जबकि वे खुलकर मनमानी कर रहे हैं. जनपद के प्रतिनिधियों को कोई सम्मान नहीं देते हैं. उनकी स्वेच्छाचारिता से पूरे क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ रहा है. ऐसे में नियम विरुद्ध जनपद पंचायत पोड़ी के सीईओ बने रहने से भविष्य में समस्या और भी गंभीर हो सकती है. इससे पूर्व के CEO श्री डडसेना को जिला पंचायत कोरबा में अटैच कर दिया गया और अन्य जिले में ट्रांसफर कर दिए गए को को पूरी उपरोड़ा का सीईओ बनाया जाना समझ से परे है. जनपद पंचायत पाली में CEO के पद रहते हुए भी अनियमित भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए थे.वर्तमान में पोड़ी ब्लॉक में भी उनकी पदस्थापना होने से भ्रष्टाचार बढ़ गया है और निर्माण कार्यों में वसूली, कमीशन खोरी खुलेआम कर रहे हैं. इनका स्थानांतरण 30.6.2026 को सूरजपुर जिले में कर दिया गया है इसके बावजूद इनको पोड़ी मुख्य कार्य पालन अधिकारी बनाया जाना कई संदेह को जन्म देता है, इस लेकर जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के जनप्रतिनिधियों जनपद सदस्यों और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने पोड़ी जनपद के सीईओ बनाये जाने का पुरजोर विरोध किया है और रामविचार नेताम मंत्री जनजातीय कार्य ,कृषि विकास किसान कल्याण पशुपालन मत्स्य पालन से भेंट कर पोड़ी जनपद पंचायत के सीईओ पद से हटाने और नियमानुसार स्थानांतरण वाली जगह पर उनकी पदस्थापना सुनिश्चित करने की मांग किया है.प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वे चरणबध्द आंदोलन छड़ेंगे. जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!