
संवाददाता सुनील दास महंत
पाली, कोरबा | (आई.बी.एन 24 न्यूज) विकासखंड पाली के संकुल केंद्र बोईदा में मंगलवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल रहे। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत
कार्यक्रम में कक्षा 1ली, 6वीं व 9वीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने बच्चों को निशुल्क पुस्तक एवं गणवेश वितरित किए। शा.उ.मा.वि. बोईदा, संकुल केंद्र बोईदा और सराईपाली के समस्त स्कूलों ने भाग लिया।
मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित
छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया:
कक्षा 12वीं – शा.उ.मा.वि. बोईदा
– कु. प्रतिभा: मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र + ₹2101 प्रोत्साहन राशि
– कु. अनीशा पटेल: मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र + ₹1501
– नागेश्वर प्रसाद: मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र + ₹701
कक्षा 10वीं
– कु. सुजाता: मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र + ₹1501
– कु. दिव्या: मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र + ₹1101
– विनय कुमार: मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र + ₹501
कक्षा 8वीं के मुरली, बोईदा व सराईपाली के मेधावी छात्रों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र दिए गए।
कक्षा 5वीं के बच्चों को सरपंच संजय राज एवं उपसरपंच श्रीमती श्वेता दुष्यंत शर्मा के सौजन्य से विधायक प्रेमचंद पटेल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
अतिथियों का उद्बोधन।
मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा, “शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है।” विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। सरपंच संजय राज ने बताया कि ‘न्योता भोज’ जैसी शासकीय योजनाओं से बच्चों को बेहतर पोषण मिल रहा है।
न्योता भोज का आयोजन
विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा द्वारा सभी बच्चों व उपस्थित जनों को न्योता भोज कराया गया। कार्यक्रम के अंत में भी अतिथियों, पालकों एवं विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज आयोजित हुआ।
उपस्थित गणमान्य
जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, पूर्व युवा आयोग सदस्य रघुराज उईके, जनपद सदस्य श्रीमती अंजलि श्रीवास, सरपंच शंकर कंवर मुरली, BEO कुम्देश गोभिल, प्राचार्य श्रीमती पूनम दुबे, जिला अध्यक्ष मनोज चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पालक व ग्रामीण उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेंद्र नायक ने किया।
सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।