
कोरबा, 9 जून 2026 । इंडियन बिजनेस न्यूज (आई.बी.एन-24) मीडिया हाउस ने मुनील कुमार को पाली, कोरबा के लिए अधिकृत संवाददाता नियुक्त किया है। इस संबंध में IBN-24 के प्रबंध निदेशक (C.E.O.) गणेश दास महंत ने जिला सूचना अधिकारी, कोरबा को पत्र जारी किया है।
क्या है पत्र में : IBN-24 NEWS द्वारा जारी अधिकृत पत्र क्रमांक IBN24/2023/02500 दिनांक 09-06-2026 के अनुसार, मुनील कुमार पिता बेद राम, निवासी कोडार, पोस्ट बतरा, थाना एवं तहसील पाली, जिला कोरबा (छ.ग.) 495449 को इंडियन बिजनेस न्यूज (IBN-24 NEWS) के संवाददाता के रूप में अधिकृत किया गया है।
कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारी : मुनील कुमार को वीडियो न्यूज, वीडियो इंटरव्यू, लाइव प्रोग्राम आदि कवरेज के लिए अधिकृत किया गया है। पत्र में जिला सूचना अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि मुनील कुमार को समाचार संकलन में पूरा सहयोग प्रदान करें ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। अधिकृत संवाददाता मुनील कुमार से मोबाइल नंबर 09340149206 पर संपर्क किया जा सकता है।