क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

आसाम में कोरबा के लाल का जलवा : देवजीत कौशिक ने जीता गोल्ड मेडल, जिले का बढ़ाया मान।

दीपका/कोरबा(आई.बी.एन -24) कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र के होनहार छात्र देवजीत कौशिक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए आसाम में आयोजित साउथ एशिया मर्दानी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे भारत और कोरबा जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से दीपका, बेल्टीकरी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

देवजीत कौशिक सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका के छात्र हैं तथा कन्या आश्रम सिरकी खुर्द के प्रधान पाठक श्री खगेन्द्र कौशिक के सुपुत्र हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर खेल जगत में विशेष पहचान बनाई है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी देवजीत ने इसी वर्ष आयोजित राष्ट्रीय वेविनाम नाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया था। लगातार मिल रही सफलताओं से यह साबित हो रहा है कि देवजीत आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे।

देवजीत की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके गुरु एवं प्रशिक्षक कमलेश देवांगन का विशेष योगदान रहा है। उनके कठिन प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अथक प्रयासों ने खिलाड़ी को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों एवं विद्यालय परिवार ने देवजीत कौशिक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!