
संवादाता : जावेद अली आज़ाद।
कोरबा कुसमुंडा (आई.बी.एन-24)। कुसमुंडा क्षेत्र के गेवरा बस्ती, बरपाली मोहल्ला, मकान नंबर 133/07 में दिनांक 16.05.2026 रविवार तकरीबन शाम 6:00 बजे एक परिवार के साथ बहुत ही अप्रिय घटना घटित होने से बच गई। इसी शाम को कुसमुंडा क्षेत्र में तेज तूफान हवाएं एवं तीव्र गति से बारिश होने लगी जिस दौरान किसी राहुल जायसवाल नामक व्यक्ति के नाम का तीसरा मंजिला मकान का तीसरा छोर पर कार्य चल रहा था। तेज हवाएं और तूफान आने से अचानक से तीसरा मंजिला भरभरा कर दूसरे के घर की छत पर सारा मलवा गिर गया। गनीमत रही कि उस दिन घर में कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो उस छत से बनी घर में निवास कर रहे लोगों के साथ शत प्रतिशत किसी बड़ी अप्रिय घटना घटित होने के आसार थे।
बता दें कि कुसमुंडा कोयला खदान क्षेत्र में रजनी श्रीवास का घर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। रजनी श्रीवास का घर किसी राहुल जायसवाल के मकान से सटा हुआ है। जिस दिन यह घटना घटित हुई रजनी श्रीवास और परिवार के सभी सदस्य किसी विवाह कार्यक्रम को लेकर बाहर गए हुए थे। जिस दौरान अचानक से मौसम बदलने पर राहुल जायसवाल का तीसरा मंजिला मकान धराशाई होते हुए सारा का सारा मलवा रजनी श्रीवास के घर की छत पर जा गिरी। जिससे कि घर पर रखे सभी कीमती सामग्री को क्षति हुई है। इस घटना में किसी की जान व हताहत होने की ख़बर नहीं मिली है।
स्टिंग ऑपरेशन के दौरान पाया गया कि कुसमुंडा कोयला खदान से सटी हुई है तीसरा मंजिला मकान, शासन प्रशासन और क्षेत्रीय नगर पालिका निगम से बिना परमिशन के बनाई गई तीसरा मंजिला मकान। राहुल जायसवाल और उसके रिश्तेदार ने आमने-सामने दो अलग-अलग जगह पर तीन मंजिला मकान बनवाया है। इस मकान को बनवाने में बहुत ही गुणवत्ताहीन मटेरियल और सामग्रियों को उपयोग में लाया गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुरानी मिट्टी से बने घर के दीवारों को काटकर जमीन पर गहराई किए बिना खानापूर्ति कर नाजुक कॉलम, बिम्ब उठाई गई है। गिट्टी, सीमेंट, बालू की मात्रा में कमी है और टूटी-फूटी छोटी प्रकार के छड़ का इस्तेमाल कर मकान बनाया गया। दूसरी ओर कोयला खदान क्षेत्र में तीसरा मंजिल का मकान बनवाना अवैध है। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक मुआवजा पाने की लालच में इस मकान को बनवाई गई है। मकान मालिक राहुल जायसवाल ने मौखिक तौर पर बताया कि तीन मंजिला मकान बनाने को लेकर किसी भी विभाग को न ही सूचना दी गई और न ही अनुमति ली गई।
गुणवत्ताहीन कॉलम, बिम्ब और दीवालो और मकान को तीव्र गति से प्लास्टर की जा रही। जिससे कि मकान की सच्चाई आम लोगों से छुपाया सके। वही ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान तीसरा मंजिला पर जाने से यह जानकारी मिली कि जिस तरफ की मलवा, छत पर गिरा है उस तरफ बहुत ही गैप बनाकर सिर्फ़ दो कॉलम बनाई गई है। वही दूसरी ओर सामने की पोज पर आधे जगह पर चार कॉलम बनाई गई है। कहीं न कही पूरा मकान कमजोर और गुणवत्ताहीन तथा एक्सपायर सामग्रियों का उपयोग किया जाना प्रतीत हो रहा है। बात यहीं खत्म नहीं होती राहुल जायसवाल ने किसी कथित मानवाधिकार से जुड़ी किसी रानी कश्यप का संरक्षण लेकर हमें कॉल कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा। शासन प्रशासन और संबंधित स्थानीय नगर पालिका निगम के द्वारा मामले की जांच कर दोनों, तीन मंजिला मकान को तत्काल बुलडोजर चलाने की जरूरत है और साथ ही मकान मालिक के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। जिससे कि भविष्य में दो अलग–अलग, आमने–सामने बनी तीन मंजिला मकान अचानक धराशाई होने से आसपास बने घरों में किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि ना हो।