क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

बांकी मोंगरा में रेत माफियाओं की दबंगई, ग्रामीणों को दी खुली चुनौती – “जो करना है कर लो, हम तो अपना काम करेंगे”

कोरबा, बांकी मोंगरा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिले के बांकी मोंगरा स्थित सुमेधा छठ घाट में रेत माफियाओं का आतंक चरम पर है। देर रात ट्रैक्टरों से खुलेआम अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

क्या है मामला:-ग्रामीणों के बार-बार विरोध के बावजूद रेत माफिया बेखौफ होकर रात के अंधेरे में उत्खनन कर रहे हैं। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो माफियाओं ने दबंगई दिखाते हुए कहा — “तुमको जो करना है कर लो, हम तो अपना काम करेंगे।” इस धमकी के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों का आरोप:
1. प्रशासन मौन: ग्रामीणों का कहना है कि रेत माफियाओं को न तो खनिज विभाग का डर है और न ही कानून का। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
2. सड़कें बर्बाद:- रातभर लगातार चल रहे ट्रैक्टरों से घाट क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं।
3. पर्यावरण को नुकसान:- छठ घाट जैसे पवित्र स्थल पर अवैध खनन से नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है।

प्रशासन से मांग:-ग्रामीणों ने कलेक्टर कोरबा और खनिज अधिकारी से तत्काल छापेमार कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते माफियाओं पर लगाम नहीं लगाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

फिलहाल: –खबर लिखे जाने तक खनिज विभाग या पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन का यह खेल बदस्तूर जारी है।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!