क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

सुशासन तिहार में ट्रैफिक व्यवस्था की मांग, राजेश यादव ने उठाई जनहित की आवाज।

कोरबा/दीपका(आई.बी.एन -24) भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने सुशासन तिहार के दौरान हरदी बाजार के सरई सिंगार चौक तथा नगर पालिका दीपका के थाना के पास ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

श्री यादव ने कहा कि इन स्थानों पर लगातार ट्रकों की आवाजाही एवं लोगों की अधिक आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। साथ ही सड़क पर लंबी-लंबी कतारें लगने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि जाम की स्थिति के कारण एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी आवागमन में दिक्कतें होती हैं, जिससे गंभीर परिस्थितियों में लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

राजेश यादव ने जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से मांग की है कि हरदी बाजार सरई सिंगार चौक एवं दीपका थाना के पास तत्काल ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!