क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

थाने के 200 मीटर की दूरी पर घर से हुई लाखों की चोरी,, पुलिस के गश्त पर उठे सवाल, चोरों ने दी चुनौती।

संवाददाता : अनुज पाठक

बांकी मोगरा :– इस क्षेत्र के थाने में तो वैसे चोरी के मामले सैकड़ों मामले दर्ज है जिसका आरोपी पकड़ में आना तो दूर की बात है सुराग तक नहीं लग पाया है, सूचना या शिकायत के बाद प्रार्थियों को बस आश्वासन देकर विदा कर दिया जाता है मानो जैसे ये एक औपचारिकता हो।

यही चोरी का एक ताजा मामला सामने आया है जो बांकी मोगरा थाना के सामने इंदिरा नगर में लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक सुने मकान में अज्ञात चोरों ने सामने का ताला तोड़ लाखों का जेवरात और एक मोटर सायकल चोरी कर ले गए।

• थाने के सामने चोरी की इस घटना से स्पष्ट है कि चोरों के हिम्मत और हौसले बुलंद है, जो पुलिस को खुली चुनौती देने जैसा है।

• पुलिस के गश्त पर भी उठ रहे सवाल।

• दरवाजे का ताला टूटा और खुला देख पड़ोसियों ने मकान स्वामी को जानकारी दी।

मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी सलीम खान निवासी इंदिरा नगर ने दिनांक 24/05 को थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई कि मैं अपने परिवार के साथ दिनांक 21/05 को अपने गृह ग्राम गया था जिसके दूसरे दिन पड़ोसियों द्वारा जानकारी दिया गया कि आपके घर का सामने का ताला टूटा है और पीछे का दरवाजा भी खुला है, जिसके बाद मेरे द्वारा उनको अंदर जाकर देखने को कहा गया। जब पड़ोसीयो ने अंदर जाकर देखा तो बताया कि आपका अलमारी खुला है और पूरी तरह से खाली है और बाइक भी गायब है।

जिसके बाद प्रार्थी अपने गांव से वापस आया और थाने में शिकायत दर्ज कराया जिसमें चोरी की घटना के बारे में बताया और जानकारी दी कि अलमारी में लगभग 1.50 लाख का जेवरात और मोटर सायकल सीजी 12 ए आर 6381 होंडा शाइन चोरी होना बताया।

शिकायत पर थाना बाकी मोगरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 112/26 धारा 331 (4), 305 बी एन एस दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी शुरू कर दी है और प्रार्थी सलीम को आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को हिरासत में लिया जाएगा।

फिलहाल एक और चोरी का घटना की शिकायत दर्ज हुई और अब देखना ये है कि क्या इस बार चोर पुलिस के गिरफ्त के आते है या इस बार भी प्रार्थी को सिर्फ आश्वासन पर उम्मीद कायम रखना पड़ेगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!