कटघोरा: नगर पालिका की सामान्य सभा में 78 करोड़ का बजट पेश, हाईटेक बस स्टैंड से स्विमिंग पूल तक की योजनाएं शामिल”

कटघोरा, 30 अप्रैल 2026:
नगर पालिका परिषद कटघोरा के सभा कक्ष में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। नगर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कुल 78 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।
बजट की मुख्य घोषणाएं:
1. परिवहन: हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण
2. सौंदर्यीकरण: भगवान सहस्त्रबाहु की मूर्ति स्थापना एवं चौक सौंदर्यीकरण, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना
3. गौरव पथ:
– कटघोरा-कोरबा रोड: चिकित्सालय चौक से जेंजरा चौक तक
– कटघोरा-अंबिकापुर रोड: चिकित्सालय चौक से चकचकवा पहाड़ी तक
– कटघोरा-बिलासपुर रोड: चिकित्सालय चौक से जटगा मोड़ तक
4. वार्ड विकास: वार्ड 2 के गार्डन परिसर में स्विमिंग पूल, वार्ड 12 में जुराली नागोई रोड से गदेली पारा तक सड़क निर्माण
5. प्रकाश व्यवस्था: वार्ड 01 से 15 तक हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था
बैठक में कहा गया कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है, ताकि कटघोरा को छत्तीसगढ़ की एक समृद्ध और आदर्श नगरपालिका के रूप में स्थापित किया जा सके।
विदाई समारोह:
बैठक के साथ ही नगर पालिका परिवार के दो सदस्यों – उप राजस्व निरीक्षक श्री रामाचंद जायसवाल एवं स्वच्छता कर्मी श्रीमती सविता भाई के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। दोनों को भावभीनी शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया।
_— स्टाफ रिपोर्टर, कटघोरा_