क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

रेलवे फाटक पर अंडरग्राउंड ब्रिज की मांग: जन चिंतक मंच।

 

कोरबा (आई.बी.एन -24 ) कोरबा में दिनांक:27/04/2026 को रेलवे फाटक अंडरग्राउंड ब्रिज के निर्माण संबंधित विषय को लेकर जन चिंतक मंच (सामाजिक संगठन) के प्रदेश संगठन महाप्रमुख अरुण कुमार सरकार, प्रदेश सचिव युगल पुजारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार द्वारा कोरबा रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक से मुलाकात किया एवं संगठन द्वारा पत्र दिया गया। संगठन ने विषय रखा की कोरबा सोनालिया ज्वेलर्स के समीप तथा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर अंडरग्राउंड ब्रिज निर्माण हेतु कार्य रुका पड़ा है उस पर रेलवे प्रशासन कृपया ध्यान दें तथा जन चिंतक मंच द्वारा दिए गए पत्र को सक्षम विभाग को कोरबा प्रबंधक द्वारा भेजी जावे, ताकि कोरबा की आम जनता को समस्याओं का सामना न करना पड़े।


दरअसल कुछ दिनों से सामाजिक संगठन जन चिंतक मंच के पास कोरबा के आम जनों से यह बराबर शिकायत मिल रही थी कि सोनालिया रेलवे फाटक पर आए दिन ट्रेनों के आवागमन से कोरबा की आम जनता को फाटक पार करने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आने-जाने में राहगीरों को देर होने की संभावनाएं इस फाटक के कारण बढ़ जाती है। संगठन जन चिंतक मंच ने आम जनों की समस्या को देखते हुए स्टेशन प्रबंधक कोरबा से मुलाकात किया है। कोरबा स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लिया है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!