क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

अरदा : डोंगरपाठ में लो वोल्टेज से हालात बदतर, चिमनी की तरह जल रही बिजली – राजेश यादव।

कटघोरा (कोरबा)।भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराने लगी है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अरदा (डोंगरपाठ) में लो वोल्टेज और लगातार बिजली गुल होने की समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

भाजपा प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी (झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ) राजेश यादव ने इस स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “अरदा डोंगरपाठ में बिजली चिमनी की तरह जल रही है। तत्काल बिजली व्यवस्था बहाल की जाए। यह स्थिति ‘दीया तले अंधेरा’ कहावत को चरितार्थ कर रही है। बिजली उत्पादन के लिए कोयला, पानी और जमीन सब हमारे क्षेत्र से जाता है, फिर भी स्थानीय लोग ही बिजली के लिए तरस रहे हैं, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना प्रशासन और बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। यदि जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी तो जनआंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि लो वोल्टेज के कारण पंखे और कूलर तक नहीं चल पा रहे हैं, जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!